Tuesday, September 24

GYM

GYM में फिटनेस और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए मेहनत, धैर्य और सही पोषण की जरूरत होती है। हालाँकि, आजकल के युवा मांसपेशियों को बढ़ाने और सुंदर दिखने के लिए शॉर्टकट का सहारा लेते हैं, जिसमें सबसे आम उपाय “स्टेरॉयड का उपयोग” है।

मांसपेशी विकास तेजी से

स्टिरॉइड्स, जिन्हें सिंथेटिक हार्मोन्स कहा जाता है, शरीर में होने वाले प्राकृतिक हार्मोन टेस्टोस्टेरोन की तरह काम करने के लिए बनाए गए हैं। ये मांसपेशियों की वृद्धि को तेज करते हैं, शरीर को जल्दी आकार देते हैं और ताकत बढ़ाते हैं।

स्टेरॉयड के नुकसान को जानें

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अरीबा सैयद बताते हैं कि लोग स्टेरॉयड को शरीर बनाने के लिए भी इस्तेमाल करने लगते हैं, हालांकि यह केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार में उपयोग किया जाता है। यह एक खतरनाक आदत है। क्योंकि इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक स्टेरॉयड लेने से हार्मोनल असंतुलन, हृदय रोग, लीवर और किडनी प्रभावित होते हैं। साथ ही मानसिक समस्याएं जैसे आक्रामकता और अवसाद भी हो सकती हैं।

स्टेरॉयड के स्वास्थ्य प्रभाव

डॉ. अरीबा सैयद ने बताया कि स्टेरॉयड का निरंतर उपयोग शरीर की प्राकृतिक हार्मोन बनाने की क्षमता को कम करता है, जिससे लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं। यह भी देखा गया है कि स्ट्रॉइड्स से पहले लोगों की मांसपेशियां तेजी से बढ़ जाती हैं, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ने पर उनकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।

उनका कहना था कि इसलिए शॉर्टकट की बजाय प्राकृतिक रूप से शरीर बनाने पर जोर देना चाहिए। शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में नियमित वर्कआउट, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम की आवश्यकता होती है।

सही आहार से सफलता

डॉ. अरीबा ने कहा कि शरीर बनाने के लिए उचित पोषण का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। मांसपेशियों की वृद्धि के लिए स्वस्थ फैट और प्रोटीन का संतुलित सेवन करना चाहिए। दूध और दूध से बने डेरी उत्पाद, पनीर, दाल, अंडा, नारियल पानी, हरे पत्ते की सब्जियां और ताजे फल सबसे अच्छे हैं। याद रखें कि जिम में मेहनत से ही नहीं, स्वस्थ आहार से भी बॉडीबिल्डिंग में सफलता मिलती है।

Hindinewslive.in के बारे में

हमारा उद्देश्य: हमारा मिशन साफ हैभारतीय समाज को सटीक, निष्पक्ष और सरल खबरों के माध्यम से जोड़ना। हम Hindinewslive.in के माध्यम से लोगों को सबसे अद्यतन और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करते हैं, जो देशवासियों को सही जानकारी और समय पर सूचित करने में मदद करते हैं।

हमारा काम: हम Hindnewslive.in द्वारा विश्वसनीय, व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली समाचार प्रदान करने के साथसाथ, विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, व्यापार, सामाजिक मुद्दे, विज्ञान और तकनीक, मनोरंजन आदि में समाचारों का विस्तार भी करते हैं। 

© 2024
Exit mobile version