Gold Loan: RBI ने गोल्ड लोन का LTV रेशियो 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है. जानें इसका फायदा आपको कैसे मिलेगा और इससे किन कंपनियों के शेयर चढ़े।
Gold Loan Latest News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे छोटे कर्जदारों को अब अधिक लोन मिल सकेगा. RBI ने लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो को 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है, जिससे गोल्ड लोन सेक्टर में नई तेजी देखने को मिली है.
क्या है RBI का नया गोल्ड लोन नियम?
अब यदि कोई व्यक्ति 1 लाख रुपये मूल्य का सोना गिरवी रखता है, तो उसे पहले की तुलना में 10,000 रुपये अधिक, यानी 85,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है. यह सुविधा केवल ₹2.5 लाख तक के गोल्ड लोन पर ही लागू होगी.
Loan to Value Ratio (LTV) क्या होता है?
LTV रेशियो वह प्रतिशत होता है, जो यह बताता है कि गिरवी रखी गई संपत्ति के मूल्य के मुकाबले आपको कितना लोन मिलेगा. पहले यह 75% था, जिसे अब RBI ने बढ़ाकर 85% कर दिया है. इससे मिडिल क्लास और स्मॉल बिज़नेस ओनर को काफी राहत मिलेगी, जो इमरजेंसी में फंड के लिए गोल्ड लोन का सहारा लेते हैं।
RBI के फैसले से शेयर बाजार में आई तेजी
RBI के इस ऐलान के बाद गोल्ड लोन प्रोवाइडर्स के शेयरों में ज़बरदस्त उछाल आया है:
-
Muthoot Finance के शेयरों में 7% की बढ़त, कीमत ₹2470
-
Manappuram Finance के शेयर में 5% की तेजी, कीमत ₹246.48
-
IIFL Finance के शेयर 4.5% चढ़कर ₹452.45 के स्तर पर पहुंचे
सोना बना आर्थिक मदद का नया विकल्प
गोल्ड लोन का प्रोसेस आसान, तेज़ और बिना ज़्यादा कागज़ी कार्यवाही के होता है. इसी वजह से सोना निवेश का सुरक्षित साधन माना जाता है. नए RBI नियम के चलते अब यह विकल्प और भी फायदेमंद हो गया है.
For more news: Business

