भारत एएफसी एशियाई कप के क्वालिफायर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे। 25 मार्च को मैच खेला जाएगा। 40 वर्षीय सुनील छेत्री ने जून 2024 में फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।
भारत की फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास से वापसी का निर्णय लिया है। वह मार्च में होने वाले फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो में राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे। भारत एएफसी एशियाई कप के क्वालिफायर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे। 25 मार्च को मैच खेला जाएगा। 40 वर्षीय छेत्री ने जून 2024 में फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।
पिछले साल अपना अंतिम मुकाबला खेला था
40 वर्षीय छेत्री ने जून पिछले साल अपना आखिरी मुकाबला खेला था। वह कुवैत के खिलाफ फीफा क्वालिफायर में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया। मैच 0-0 ड्रॉ पर समाप्त हुआ। छेत्री ने संन्यास के बाद अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पुराने समर्थकों, जिन्होंने मुझे वीडियो में देखा है और मेरे ऑटोग्राफ लिए हैं, मैं सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं। आप सभी के बिना ये 19 साल संभव नहीं थे।
सुनील सबसे ज्यादा गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।
2005 में, सुनील ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। वह चौथे खिलाड़ी है जो सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल (94) लगाया है। वहीं, अली डेई, लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। 2011 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री पुरस्कार मिला।
For more news: Sports

