मध्य पूर्व में बढ़ते इजरायल-ईरान तनाव के बीच पंजाब के NRI मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विदेश मंत्री से फंसे पंजाबी नागरिकों की सुरक्षित निकासी की मांग की।
मध्य पूर्व में इजरायल–ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के मद्देनज़र पंजाब के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। Ravjot Singh ने इस संबंध में भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
उन्होंने Ministry of External Affairs को पत्र लिखकर विदेश मंत्री से आग्रह किया कि संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे पंजाबी नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए। पत्र में उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है और त्वरित समन्वय आवश्यक है।
UAE एयरपोर्ट्स पर फंसे नागरिकों से बातचीत
कैबिनेट मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे पंजाब के पर्यटकों और निवासियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली तथा भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
also read : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी में फंसीं ईशा गुप्ता, बोलीं- ‘मैं सुरक्षित हूं’, UAE सरकार की सराहना
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार और मध्य पूर्व स्थित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध सरकार
उन्होंने आश्वासन दिया कि Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे सभी पंजाबी सुरक्षित रूप से अपने घर लौट सकें।
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक, विशेषकर पंजाबी समुदाय के लोग, असुविधा का सामना कर रहे हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यक कूटनीतिक व प्रशासनिक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।

