मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
राजधानी दिल्ली में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि जनता की बात सुनना और उसका समाधान करना ही सुशासन का मूल आधार है। इसी सोच के साथ दिल्ली में नई कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
also read : तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में ली शपथ, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
सरकार ने नागरिक सुविधाओं को और आसान बनाने के लिए सीएम जनसुनवाई पोर्टल की भी शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी प्रगति को रियल-टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं।
इसके अलावा नागरिकों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 75 से अधिक सरकारी सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इससे लोगों को अपने ही क्षेत्र में कई सरकारी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी और उन्हें लंबी कतारों में खड़े होने या बार-बार दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सरकार का कहना है कि सेवा, पारदर्शिता और जनभागीदारी के संकल्प के साथ दिल्ली में सुशासन की व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसके जरिए प्रशासन को अधिक जवाबदेह और नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

