AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर पंजाब की खुशहाली और देश में शांति व भाईचारे के लिए अरदास की।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब पहुंचकर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में अरदास की।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाब की खुशहाली, प्रदेश के लोगों की समृद्धि तथा देश में अमन-शांति और आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखने की प्रार्थना की।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु घर में माथा टेकना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में सिर झुकाकर पंजाब और पंजाबियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की।
उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश में सुख-शांति, विकास और भाईचारा बना रहे तथा देश में सद्भाव और एकता की भावना मजबूत हो।
also read : LPG कीमतों और कमी को लेकर पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव, केंद्र की नीतियों पर मान सरकार का निशाना
हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा परिसर में केजरीवाल ने गुरु घर की परंपरा के अनुसार मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि श्री हरिमंदिर साहिब सिख धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है और यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष मत्था टेकने पहुंचते हैं।

