LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के नए रेट, कमर्शियल गैस की कीमत और क्रूड ऑयल का असर।
LPG Price Today: अगर आप रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। देशभर में 7 जुलाई को घरेलू 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल पुराने रेट पर ही गैस सिलेंडर मिल रहा है।
वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में बदलाव किया गया था। 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट काफी बढ़ गए थे और कई शहरों में इसकी कीमत 3000 रुपये के पार पहुंच गई थी।
शहरों में LPG सिलेंडर के नए रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर कीमत | कमर्शियल सिलेंडर कीमत |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹942 | ₹2930 |
| मुंबई | ₹941.5 | ₹2885.5 |
| कोलकाता | ₹968 | ₹3082 |
| चेन्नई | ₹957.5 | ₹3106 |
| नोएडा | ₹939.50 | ₹2917 |
| देहरादून | ₹961 | ₹2983.5 |
| हैदराबाद | ₹934 | ₹2052.5 |
| गोवा (पणजी) | ₹956 | ₹3006.5 |
| तिरुवनंतपुरम | ₹951 | ₹2970.5 |
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कब घटे थे?
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव जून महीने में किया गया था। उस समय घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में करीब 29 रुपये की कमी की गई थी। इसके बाद से 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
also read: एअर इंडिया एक्सप्रेस सेल: विदेश यात्रा का सपना होगा सस्ता, मिल रही 15%…
सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की बड़ी कटौती
वैश्विक तेल बाजार में बदलाव के बीच सऊदी अरब ने एशियाई खरीदारों के लिए कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी कटौती की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको अगले महीने के लिए अरब लाइट क्रूड ऑयल की कीमत में करीब 11 डॉलर प्रति बैरल की कमी करेगी। यह कटौती लंबे समय बाद सबसे बड़ी मासिक कटौतियों में से एक मानी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत घटने से LPG पर पड़ सकता है असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट बनी रहती है तो आने वाले समय में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार, विदेशी मुद्रा दर और अन्य आर्थिक परिस्थितियों के आधार पर एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में अगर क्रूड ऑयल की कीमतें कम स्तर पर बनी रहती हैं तो अगस्त में घरेलू सिलेंडर के दामों में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
LPG सिलेंडर की कीमतें कैसे तय होती हैं?
एलपीजी सिलेंडर के रेट कई कारकों पर निर्भर करते हैं। इनमें प्रमुख रूप से:
- अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत
- डॉलर और रुपये की विनिमय दर
- आयात लागत
- टैक्स और सरकारी नीतियां
- वैश्विक बाजार की स्थिति
इन कारणों से हर महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

