एअर इंडिया एक्सप्रेस की Xplore More सेल में इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 15% तक की छूट मिल रही है। जानें बुकिंग डेट, ऑफर और ट्रैवल डिटेल्स।
विदेश घूमने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी नई अंतरराष्ट्रीय सेल ‘Xplore More’ लॉन्च की है, जिसके तहत यात्रियों को इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लाइट और वैल्यू फेयर पर 15% तक की सीधी छूट दी जा रही है।
कब तक बुक करें टिकट?
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 5 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 के बीच टिकट बुक करनी होगी। इस दौरान बुक किए गए टिकटों पर यात्री 5 जुलाई 2026 से 27 मार्च 2027 के बीच किसी भी तारीख पर यात्रा कर सकते हैं।
वेबसाइट और ऐप पर मिलेगा एक्सक्लूसिव फायदा
एयरलाइन ने 5 जुलाई को शुरुआती एक्सेस केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर दिया है। इसके बाद 6 जुलाई से यह ऑफर सभी प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हो जाएगा।
खास बात यह है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट या ऐप से बुकिंग करने पर यात्रियों से कोई कन्वीनियंस फीस नहीं ली जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों को एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा भी मिलेगी।
also read: Forex Reserve Update: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट ने…
Tata Neu यूजर्स को अतिरिक्त फायदा
जो यात्री Tata Neu Pass के जरिए टिकट बुक करेंगे, उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग पर उन्हें ₹500 तक की अतिरिक्त छूट और 8% तक NeuCoins कमाने का मौका मिलेगा।
एयरलाइन का नेटवर्क और डेस्टिनेशन
एअर इंडिया एक्सप्रेस हर हफ्ते लगभग 820 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है, जो भारत को पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ती हैं।
दक्षिण-पूर्व एशिया में बैंकॉक, फुकेत और सिंगापुर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। वहीं पश्चिम एशिया में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के कई शहर इसके नेटवर्क का हिस्सा हैं।
हाल ही में एयरलाइन ने भारत और यूएई के बीच तीन नए रूट भी शुरू किए हैं, जिनमें नवी मुंबई-अबू धाबी, गुवाहाटी-अबू धाबी और गुवाहाटी-दुबई शामिल हैं।

