हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मिलने उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कई विधायक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि पहुंचे और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने के लिए गुरुवार को कई राजनीतिक नेताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके अंबाला छावनी स्थित आवास पर मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अनिल विज से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक बातचीत भी हुई। इस अवसर पर हुड्डा के साथ बादली (झज्जर) विधायक कुलदीप वत्स, अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
उद्योग और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने के लिए साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स से जुड़े कई प्रतिनिधि भी पहुंचे। इनमें वरिष्ठ सीए ए.डी. गांधी, उद्योगपति डॉ. आशावंत, कमलजीत जैन, सीए संजय लाल, अश्विनी गोयल, पुनीत गुप्ता, प्रो. के.के. जैन, सुरेश धीमान और सुभाष बंसल सहित अन्य लोग शामिल थे।
also read : हरियाणा में कारोबार करना होगा और आसान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों की समीक्षा
इन सभी ने मंत्री विज से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बच्चों ने भी की स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
मंत्री अनिल विज से मिलने विभिन्न स्कूलों के नन्हें बच्चे भी पहुंचे। बच्चों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंचे।
नवनियुक्त जज रिया गोयल ने भी की मुलाकात
इस दौरान गुजरात न्यायपालिका में नवनियुक्त जज रिया गोयल ने भी अनिल विज से मुलाकात की। मंत्री विज ने उन्हें नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंबाला की बेटियां लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और शहर का नाम रोशन कर रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा सहित रिया गोयल के परिजन भी मौजूद रहे।

