हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर विधायक, महिला आयोग की अध्यक्ष और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मंत्री अनिल विज से मिलने वालों में इंद्री से विधायक राम कुमार कश्यप, यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान सभी ने मंत्री विज का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
also read : सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी बैठक, स्वच्छता परियोजनाओं को मंजूरी
गीता गोपाल संस्था के प्रतिनिधियों ने भी की मुलाकात
इस अवसर पर गीता गोपाल संस्था के संस्थापक राकेश मोहन शर्मा (लक्की भैया जी) और संस्था के अन्य सदस्यों ने भी अनिल विज से मुलाकात की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
मुलाकात के दौरान सभी लोगों ने मंत्री अनिल विज के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी सहयोगी भी मौजूद रहे।
इस दौरान राजिंद्र विज, आशीष अग्रवाल, प्रवेश शर्मा और अनिल बहल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

