Vivo T5x 5G स्मार्टफोन 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा, जिसमें 7200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और IP68/IP69 रेटिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की लॉन्च डेट 17 मार्च घोषित कर दी है। यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और मजबूत ड्यूरेबिलिटी के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
कंपनी के मुताबिक Vivo T5x 5G को 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
7200mAh की बड़ी बैटरी
Vivo का दावा है कि इस स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी में से एक हो सकती है। बड़ी बैटरी के कारण यूजर्स लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ब्राउजिंग का आनंद बिना बार-बार चार्ज किए ले सकेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से अधिक स्कोर हासिल किया है, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शाता है।
also read : लॉन्च से पहले सामने आया OnePlus 15T का डिजाइन, कॉम्पैक्ट फोन में मिलेगा 7500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5
IP68 और IP69 रेटिंग
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह स्मार्टफोन मजबूत होगा। इसमें IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
संभावित कीमत
कीमत को लेकर रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि Vivo T5x 5G की कीमत भारत में 23,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि इसकी सटीक कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगा।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Origin OS 6 पर काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूथ एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ यूजर्स को आकर्षित करेगा।
अब टेक प्रेमियों की नजर 17 मार्च के लॉन्च इवेंट पर टिकी है, जहां Vivo इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत का आधिकारिक ऐलान करेगा।

