मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए राज्य हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कुंजपुरा (करनाल), मडलौडा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका का दर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से संबंधित क्षेत्रों में शहरी विकास को गति मिलेगी, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्रियों पर पहले से लागू प्रतिबंध को और सख्त करते हुए अब एक्सचेंज (अदला-बदली) के माध्यम से होने वाली रजिस्ट्रियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन निर्णयों का उद्देश्य अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा रोकना, भूमि लेन-देन में पारदर्शिता लाना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना है। सरकार सुशासन, नियोजित शहरी विकास और जनता के विश्वास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर ठोस कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद की घोषणा
कुंजपुरा (करनाल) मडलौडा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका को दर्जा दिया गया l
रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्रियों पर लागू प्रतिबंध को और सख्त… pic.twitter.com/nqTSM1eQ91
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 1, 2026


