चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष Suman Saini ने गायक Kulbir Saini के नए भक्ति गीत ‘मुरली कृष्णा दी’ का पोस्टर विधिवत रूप से जारी किया।
इस अवसर पर श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गीत समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने गायक कुलबीर सैनी को इस भक्ति रचना के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गायक कुलबीर सैनी ने पोस्टर रिलीज कार्यक्रम के दौरान बताया कि ‘मुरली कृष्णा दी’ गीत भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके दिव्य स्वरूप को समर्पित है। यह गीत श्रोताओं को अध्यात्म से जोड़ने के साथ-साथ मन को शांति प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में संगीत, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने इस भक्ति गीत की सराहना करते हुए इसे दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और प्रेरणादायक प्रस्तुति बताया।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती @sumansainibjp ने गायक कुलबीर सैनी के गाने ‘मुरली कृष्णा दी‘ का पोस्टर रिलीज किया।#Haryana pic.twitter.com/JBLyfaU0j3
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 21, 2025


