लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा 15 दिसंबर को गांव गंगवा में राजाराम मेमोरियल लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे। यह पुस्तकालय क्षेत्र में शिक्षा, अध्ययन और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
प्रस्तावित लाइब्रेरी से गांव के विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे शैक्षणिक माहौल को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है।
शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री रणबीर गंगवा गांव में जनसमस्याओं की सुनवाई भी करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।
यह दौरा ग्रामीण विकास, शिक्षा के विस्तार और जनसंवाद को मजबूत करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


