हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. अशीम कुमार घोष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं।
दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 205 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में खेल और शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया।
प्रो. अशीम कुमार घोष ने विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 61 पदक जीतने पर विश्वविद्यालय परिवार को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय राज्य और देश को कुशल खिलाड़ी, प्रशिक्षक व खेल विशेषज्ञ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई का दीक्षांत समारोह!
राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. अशीम कुमार घोष ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया। इस दौरान 205 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गई।
उन्होंने विश्वविद्यालय को 13 स्वर्ण पदक सहित कुल 61 पदक जीतने पर विशेष बधाई दी। pic.twitter.com/EHGfeGEjfc
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 8, 2025

