हरियाणा सरकार प्रदेश में सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री अारती सिंह राव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, रेवाड़ी स्थित PHC भाड़ावास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस फैसले के बाद क्षेत्र के लोगों को पहले से अधिक उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
CHC में अपग्रेड होने से:
विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी
बेहतर जांच सुविधाएँ उपलब्ध होंगी
स्थानीय लोगों को बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
आपातकालीन और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा
सरकार का मानना है कि ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्थानीय निवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा कदम बताया है।

