श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा की आज यमुनानगर से शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में गुरु तेग बहादुर जी को मानवता और धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान देने वाला ‘मानव अधिकारों का प्रथम नायक’ बताया।
“हरियाणा सरकार इस यात्रा के जरिए गुरु जी के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है, यह यात्रा हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा और प्रेरणा देगी।”,: मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से गुरुद्वारा साहिब को ₹21 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।


