Raksha Bandhan 2025: जानें इस साल राखी कब है – 8 या 9 अगस्त? क्या रहेगा भद्राकाल? जानिए राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त, तिथि और पूजा का सही समय।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन, जो हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। रक्षाबंधन इस बार 8 अगस्त या 9 अगस्त कब मनाया जाएगा, पंचांग के कारण लोगों को भ्रम है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन 2025 की सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।
Raksha Bandhan 2025 की सही तिथि क्या है?
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि इस बार दो दिनों तक रहेगी:
शुरुआत: 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:14 बजे
समाप्ति: 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1:34 बजे
रक्षाबंधन 2025 का पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा क्योंकि उदय तिथि को प्राथमिकता दी जाती है।
क्या वर्ष 2025 में राखी पर भद्रा का साया रहेगा?
राखी बांधने के लिए भद्राकाल से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भद्रा 8 अगस्त की रात तक ही समाप्त हो जाएगा; इसका मतलब यह है कि 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन भद्रा को कोई प्रभाव नहीं होगा।
Raksha Bandhan 2025 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
9 अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर राखी निम्नलिखित शुभ समयों में बांध सकती हैं:
प्रातः काल शुभ मुहूर्त: सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक
प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 7:19 बजे से रात 9:24 बजे तक
इन मुहूर्तों में राखी बांधना विशेष रूप से शुभ माना गया है।
Raksha Bandhan का धार्मिक महत्व
रक्षाबंधन पर बहनें भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, सफलता और सुरक्षा की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। यह पर्व सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पारंपरिक और भावनात्मक धरोहर है।
For more news: Religion


