Ola India Updates: Ola ने पूरे भारत में 0% कमीशन मॉडल लागू किया है। अब ऑटो, कैब और बाइक ड्राइवर अपनी पूरी कमाई खुद रख सकेंगे। जानें इस फैसले से क्या बदलेगा।
Ola India Updates: OLA ने पूरे भारत में 0% कमीशन मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिससे ड्राइवरों को अब अपनी कमाई का पूरा अधिकार मिलेगा। चाहे ऑटो, बाइक या कैब सेवा हो, अब ड्राइवरों को मिलने वाला पूरा किराया उनके पास रहेगा और ओला कंपनी कोई भी हिस्सा नहीं काटेगी।
ड्राइवर खुद चुनेंगे अपना प्लान
OLA ने इस नए मॉडल में ड्राइवरों को अपनी कमाई को नियंत्रित करने की आज़ादी दी है। वे अपने अनुसार प्लान चुन सकते हैं और जो भी कमाएंगे, वह पूरा उनके पास रहेगा। पहले यह सुविधा Ola Auto और Ola Bike में लागू थी, अब इसे Ola Cabs में भी शामिल किया गया है।
ड्राइवरों की कमाई पर अब कोई सीमा नहीं
OLA के मुताबिक, 0% कमीशन मॉडल ड्राइवरों को असीमित कमाई का मौका देगा। इससे उन्हें अधिक आत्मनिर्भरता मिलेगी और आर्थिक स्थिरता भी बढ़ेगी।
OLA ने क्यों लिया यह बड़ा कदम?
OLA के कंज्यूमर प्रवक्ता के अनुसार, “देशभर में 0% कमीशन मॉडल का लॉन्च राइड-हेलिंग इंडस्ट्री में एक क्रांतिकारी बदलाव है। इससे ड्राइवर पार्टनर्स को अधिक अधिकार और अवसर मिलेंगे, जो पूरी प्रणाली को और मजबूत बनाएंगे।”
इससे क्या फायदे होंगे?
ड्राइवरों का मोटिवेशन बढ़ेगा
उनकी आमदनी में सुधार होगा
यात्रियों को बेहतर सेवा का अनुभव मिलेगा
राइडिंग इंडस्ट्री में नए अवसर खुलेंगे
ओला का यह कदम न केवल ड्राइवरों के लिए फायदेमंद है बल्कि यात्रियों को भी उच्च गुणवत्ता की सेवा देने में मदद करेगा।
For more news: Business


