Stock Market Today: ईरान-इजरायल तनाव के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स हल्की बढ़त पर। विशाल मेगा 7% गिरा, NTPC, Axiscades में तेजी। जानें पूरा अपडेट।
Stock Market Today: ईरान-इजरायल तनाव के बीच मंगलवार, 17 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट ट्रेडिंग सेशन देखने को मिला। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 81,659.87 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 50 में भी 0.16% की तेजी रही और यह 24,950 के आसपास ट्रेड करता नजर आया।
कौन-कौन से शेयर रहे टॉप लूजर?
इस कारोबारी सत्र में विशाल मेगा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जो लगभग 7% टूट गया। इसके अलावा:
इंडसइंड बैंक: 1.11% गिरा
सन फार्मा: 1.10% नीचे
बजाज फाइनेंस: 1.03% की गिरावट
तेजी वाले शेयर (Top Gainers)
हालांकि बाजार में कुछ स्टॉक्स ने मजबूती भी दिखाई:
NTPC: 0.63% की तेजी
कोटक महिंद्रा बैंक: 0.61%
एक्सिस बैंक: 0.54%
एशियन पेंट्स: 0.43%
अडाणी पोर्ट्स: 0.31%
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का रुझान
जापान का निक्केई: 0.68% चढ़ा
कोस्पी: 1.40% की मजबूती
NASDAQ Composite: 1.52% ऊपर
S&P 500: 0.94% की तेजी
Dow Jones: 0.75% बढ़ा
वहीं ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 लगभग स्थिर रहा।
क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
क्रूड ऑयल की कीमतें हाल के दिनों में 70 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई थीं, लेकिन अब फिर से उछलकर 74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी हैं, जो ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट्स को प्रभावित कर सकती हैं।
सोमवार को रही थी शानदार तेजी
सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल देखा गया था:
सेंसेक्स: 677.55 अंक की बढ़त के साथ 81,796.15 पर बंद
निफ्टी 50: 227.90 अंक चढ़कर 24,946.50 पर पहुंचा
तेजी की मुख्य वजह रही आईटी और पेट्रोलियम सेक्टर में मजबूत खरीदारी और क्रूड की कीमतों में नरमी।
दो सत्रों में भारी गिरावट से उबरने की कोशिश
बीते हफ्ते, ईरान-इजरायल तनाव के कारण बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। दो दिन में:
सेंसेक्स: 1,396.54 अंक टूटा
निफ्टी: 422.8 अंक नीचे
अब निवेशक राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि बाजार धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रहा है।’
For more news: Business


