Ind vs Eng Test Series 2025: Ind vs Eng टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर ने जताई बुमराह की प्लेइंग स्थिति और करुण नायर के चयन पर राय। जानिए रोहित शर्मा की जगह बल्लेबाजी में कौन मिलेगा मौका।
Ind vs Eng Test Series 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार टीम इंडिया को रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर. अश्विन के बिना खेलना होगा, जिससे कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में चुनौतियां बढ़ गई हैं।
जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया जवाब
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह संभवतः सभी पांच टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे।
गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा, “यह अभी तय नहीं है कि बुमराह कौन-कौन से मैच खेलेंगे।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि टीम के पास पर्याप्त गेंदबाज हैं जो किसी भी हालात में मैच जीत सकते हैं।
बल्लेबाजी में रोहित शर्मा की जगह किसे मौका मिलेगा?
रोहित शर्मा के बाहर रहने से टीम इंडिया को ओपनिंग और मध्यक्रम में नए विकल्प तलाशने होंगे। अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर के नाम इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। गौतम गंभीर ने कहा, “करुण नायर ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के अच्छे मौके पर हैं। “नायर ने इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ा है, जिससे उनकी संभावना और मजबूत हुई है।
गौतम गंभीर का चयन नीति पर बयान
गंभीर ने कहा, “बुमराह की जगह लेना आसान नहीं है, लेकिन यह उन खिलाड़ियों के लिए भी अवसर है जो फॉर्म में हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी खिलाड़ी को केवल एक-दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर नहीं आंका जाएगा और टीम चयन में सतर्कता बरती जाएगी।
श्रेयस अय्यर को लेकर भी मिली प्रतिक्रिया
शुभमन गिल ने बताया कि टीम चयन का निर्णय मुख्य चयनकर्ता करते हैं। श्रेयस अय्यर के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा कि वे हमेशा उन खिलाड़ियों पर नजर रखते हैं जो अच्छे फॉर्म में हैं।
टेस्ट सीरीज की शुरुआत और चुनौतियां
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होगी। रोहित, विराट और अश्विन के बिना यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा, जिसमें नए खिलाड़ियों को अपना दबदबा बनाने का मौका मिलेगा।
For more news: Sports


