2000 Rs Notes Updates: 2000 के नोटों को लेकर रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा खुलासा किया है। 2000 के नोट को बंद कर दिया गया है। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को वैध मुद्रा बताया है। 2000 नोटों को कैसे और कहा जमा करें।
2000 Rs Notes Updates: 2000 के नोट को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बंद कर दिया है, लेकिन अभी भी 2000 के नोट देखने को मिल रहे हैं। 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट आज भी उपलब्ध हैं। सोमवार, 2 जून को जारी हुए आधिकारिक आंकड़ों में यह विवरण था। आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के नोट अभी भी वैध हैं।
2000 के नोट अभी भी लीगल टेंडर हैं, इसलिए उन्हें अमान्य घोषित नहीं किया गया है। लेकिन वे अब नए नोटों की तरह नहीं जारी किए जा रहे हैं।
2000 में 98,26 प्रतिशत बैंक नोट वापस आए
19 मई 2023 को, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की। 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर 2000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 31 मई 2025 को कारोबार बंद होने पर 6,181 करोड़ रुपये रह गया, आरबीआई ने एक बयान में बताया। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.26 फीसदी बैंक नोट वापस आ चुके हैं.’’‘
2000 नोट कहाँ और कैसे जमा करें?
7 अक्टूबर 2023 तक, सभी बैंक शाखाओं में इन बैंक नोट को जमा करने, बदलने की सुविधा थी। अब केवल 19 निर्गम कार्यालयों में ही यह सुविधा उपलब्ध है। 9 अक्टूबर 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय लोगों और संस्थाओं से 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार करेगा। आरबीआई ने बताया कि लोग 2000 रुपये के नोट को देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक (India Post) के माध्यम से अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए किसी भी आरबीआई कार्यालय में भेज सकते हैं।
For more news: Business


