Airports Shut down: शनिवार, 10 मई तक, पाकिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों में तनाव को देखते हुए देश के 27 एयरपोर्ट्स बंद कर दिए गए हैं। फ्लाइट भी कैंसिल हो रहे हैं।
Airports Shut down: भारत फिलहाल हाई अलर्ट पर है क्योंकि “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ा है। शनिवार 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के 27 हवाई अड्डों को आकस्मिक रूप से बंद कर दिया गया। गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया ने यह जानकारी दी।
एयरस्पेस हुआ बिल्कुल खाली
एयरपोर्ट्स बंद रहने से एयर ट्रैफिक भी बहुत कम हो गया है। गुरुवार को भारतीय विमानन कंपनियों ने 430 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं, जो देश की कुल निर्धारित उड़ानों का लगभग 3% है। पाकिस्तानी एयरलाइंस ने भी 147 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, जो कुल फ्लाइट्स का 17 प्रतिशत है।
Flightradar24, एक विश्वव्यापी फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म, ने बताया कि कश्मीर से गुजरात तक भारत के वेस्टर्न कॉरिडोर फ्लाइट्स की आवाजाही कम थी। लाइव फ्लाइट पाथ डेटा और कैंसिलेशन डेटा को साझा करते हुए कहा कि एयरलाइंस ने संवेदनशील क्षेत्र से दूरी बनाए रखी, पाकिस्तानी एयरस्पेस और कश्मीर और गुजरात के बीच भारत के पश्चिमी हिस्से में एयर ट्रैफिक बिल्कुल भी नहीं था क्योंकि एयरलाइंस ने संवेदनशील क्षेत्र से दूरी बनाए रखी।
ये हवाई अड्डे बंद हो गए
श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज, ग्वालियर और हिंडन को प्रभावित भारतीय हवाई अड्डों में शामिल हैं। शटडाउन में मुख्य रूप से सैन्य चार्टरों के लिए उपयोग किए जाने वाले हवाई अड्डों भी शामिल हैं।
सेंसिटिव क्षेत्रों से बच रहे एयरलाइंस
फ्लाइट्स सेंसिटिव क्षेत्रों से बचने के लिए या तो अपना रूट बदल रहे हैं या फिर उन्हें कैंसिल कर रहे हैं। बुधवार को पहले ही लगभग 250 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयर इंडिया ने बताया कि अमृतसर जाने वाली उनकी दो विदेशी उड़ानें दिल्ली की ओर लौट गईं। अमेरिकन एयरलाइंस ने दिल्ली से न्यूयॉर्क की उड़ान रद्द कर दी।
For more news: Business


