Holi celebration deals: अगर आप होली के अवसर पर घरेलू सामान या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास एक अच्छा मौका है। जय सेल्स और सैमसंग ने होली पर सेल की घोषणा की है।
Holi celebration deals: अगर आप होली पर घरेलू सामान या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है। आज हम आपके लिए 70 प्रतिशत डिस्काउंट वाली बिक्री की जानकारी लाए हैं। ये बिक्री शुरू हो चुकी है और भारी डिस्काउंट, कैशबैक और EMI ऑप्शंस सहित कई फायदे देते हैं। ऐसे में, अगर आप गर्मियों से पहले घर में एसी, फ्रिज या गेमिंग एक्सेसरीज खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको बढ़िया मौका मिल रहा है पैसे बचाने के लिए।
विजय सेल्स स्पेशल होली सेल
विजय सेल्स होली के मौके पर रिटेलर कंपनी एक विशिष्ट सेल लाया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायेंस पर 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, प्रत्येक खरीद पर लॉयल्टी प्वाइंट्स भी दिए जाते हैं, जो भविष्य में अन्य खरीदों में खर्च किए जा सकते हैं। इस सेल में रेफ्रिजरेटर और पार्टी स्पीकर पर पचास प्रतिशत की छूट मिल रही है। सेल में स्मार्टफोन 6,899 रुपये से शुरू होता है, जबकि एसी 26,490 रुपये से शुरू होता है। ग्राहक गेमिंग एक्सेसरीज, वॉशिंग मशीन और स्टाइलिंग उपकरणों पर भी भारी छूट मिल सकती है। यहां आप इंस्टैंट डिस्काउट (HDFC और PNB सहित) प्राप्त कर सकते हैं।
सैमसंग भी खास फेस्टिव सेल लाया
Samsung भी त्योहारों पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। कंपनी की खास फेस्टिव सेल 5 मार्च से शुरू हुई थी और 31 मार्च तक जारी रहेगी। ग्राहक इस सेल में प्रीमियम AI-पावर्ड स्मार्ट टीवी पर 20% तक कैशबैक पा सकते हैं। उन्हें 30 महीनों का EMI प्लान भी मिलता है और जीरो डाउनपेमेंट पर खरीद भी मिलती है। सैमसंग टीवी के साथ साउंडबार खरीदने पर भी 45 प्रतिशत की छूट मिलती है।
For more news: Technology

