IIFA Digital Awards 2025: जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स में बीती रात डिजिटल पुरस्कार विजेता घोषित किए गए हैं। देखें किस कैटेगिरी में पुरस्कार मिला।
IIFA Digital Awards 2025: 8 और 9 मार्च को राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का 25वां एडिशन होगा। जिसमें शामिल होने के लिए शहर में कई बड़े सितारे पहुंचे। बीती रात डिजिटल पुरस्कारों ने आईफा उत्सव की शुरुआत की। जिनमें से अब विजेता की सूची सामने आ चुकी है।
दिलजीत-परिणीति की फिल्म ने अवॉर्ड जीता
दिलजीत दोसांझ और परीणीति चोपड़ा की फिल्म अमर सिंह चमकीला को आईफा डिजिटल अवार्ड्स में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। दोनों की फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित थी। सीरीज का तीसरा सीजन, “पंचायत”, सबसे लोकप्रिय था। सीरीज में सचिव जी का किरदार निभाने वाले जीतेन्द्र कुमार को बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार भी मिला है। नीचे विजेता की पूरी सूची देखें..।
IIFA डिजिटल अवार्ड्स 2025 विजेताओं की सूची
- बेस्ट फिल्म – ‘अमर सिंह चमकीला’
- बेस्ट डायरेक्टर – इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
- परफोर्मेंस इन लिडिंग रोल (Male) – विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
- परफोर्मेंस इन लिडिंग रोल (Female) – कृति सेनन (दो पत्ती)
- परफोर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (Female) – अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)
- परफोर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (Male) – दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
- बेस्ट स्टोरी (Original) – कनिका ढिल्लों (दो पत्ती)
IIFA Digital Awards 2025 in Series
- बेस्ट डायरेक्टर – दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत 3)
- परफोर्मेंस इन लिडिंग रोल (Male) – जीतेंद कुमार (पंचायत 3)
- परफोर्मेंस इन लिडिंग रोल (Female) – श्रेया चौधरी (Bandish Bandits Season 2)
- परफोर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (Male) – फैजल मलिक (पंचायत 3)
- परफोर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (Female) – संजीदा शेख (हीरामंडी)
- बेस्ट स्टोरी (Original) – पुनीत बत्रा (कोटा फैक्ट्री 3)
- बेस्ट रिएलिटी और बेस्ट नोन स्क्रिप्टिड सीरीज – Fabulous Lives vs Bollywood Wives
- बेस्ट डॉक्यू सीरीज/डॉक्यू फिल्म – हनी सिंह (Ishq Hai for Mismatched Season 3)
For more news: Entertainment

