Masik Durgashtami 2025: मासिक दुर्गा अष्टमी प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी को मनाई जाती है। यह मासिक दुर्गा अष्टमी भी आने वाली है, लेकिन कब है लोगों को तारीख को लेकर कंफ्यूजन है, आइए जानते हैं कब है?
Masik Durgashtami 2025: हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी बहुत खास दिन है। मासिक दुर्गाष्टमी प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को होती है। दुर्गाष्टमी मासिक तिथि मां दुर्गा को समर्पित है। इस दिन जगत की जननी मां दुर्गा का पूजा-पाठ और व्रत किया जाता है। अब आइए जानते हैं कि इस माह दुर्गा अष्टमी कब है?
हिंदू धर्म में माना जाता है कि जो भी मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा का पूजन और व्रत करता है, उसके जीवन से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। इस दिन मां दुर्गा व्रत और पूजन करने वालों पर विशेष कृपा बरसती है। साथ ही मां की कृपा से उनका घर खुशहाल रहता है। धन की परेशानी कभी नहीं आती, जातक के रुके हुए काम पूरे होते हैं। यह मासिक दुर्गाष्टमी व्रत कब है?
दुर्गाष्टमी कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 5 फरवरी की रात 2.30 बजे शुरू होगी और 6 फरवरी की देर रात 12.35 बजे खत्म होगी। क्योंकि हिंदू उदयातिथि अब मान्यता प्राप्त है इसलिए 6 फरवरी को दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनना चाहिए। फिर पूजा स्थान को साफ करके मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा रखें. फिर माता को लाल वस्त्र से ढक दें। इसके बाद गंगाजल से मां दुर्गा को स्नान कराएं। फिर उन्हें फूल, सिंदूर, रोली और चंदन आदि चढ़ाएं। फिर माता रानी को मिठाई और फल दें। अब मां दुर्गा के विभिन्न मंत्रों का जाप करें और उनकी स्तुति करें। अंत में मां दुर्गा की आरती करें। फिर कन्याओं को भोजन और दान दें।
For more news: Religion


