WhatsApp New Status Features: WhatsApp Status अपडेट को और क्रिएटिव बनाने के लिए अब आए हैं दो नए फीचर्स: Layouts और Music Stickers। जानिए कैसे आप एक ही स्टेटस में कई तस्वीरें और म्यूजिक जोड़ सकते हैं – बिल्कुल Instagram Reels की तरह!
WhatsApp New Status Features 2025: व्हाट्सएप ने अपने स्टेटस फीचर में दो नए धमाकेदार अपडेट पेश किए हैं, जो यूजर्स को अपने मोमेंट्स को और ज्यादा रचनात्मक, मजेदार और पर्सनल बनाने का मौका देंगे। अब यूजर्स Layouts और Music Stickers के जरिए अपने स्टेटस को Instagram Reels जैसा बना सकते हैं।
अब एक ही WhatsApp Status में जोड़ सकेंगे कई फोटो – Layouts फीचर
WhatsApp के नए Layouts Tool के जरिए अब यूजर्स एक स्टेटस पोस्ट में अधिकतम 6 तस्वीरें एक साथ जोड़ सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो ट्रैवल, वेडिंग, पार्टी या किसी खास मौके की झलक एक साथ शेयर करना चाहते हैं। इस टूल में इनबिल्ट एडिटिंग ऑप्शन भी दिए गए हैं जिससे आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मदद के सुंदर फोटो कोलाज तैयार कर सकते हैं।
WhatsApp Status में अब मिलेगा बैकग्राउंड म्यूजिक का मजा – Music Stickers
Music Stickers के साथ यूजर्स अब अपने स्टेटस में मनपसंद म्यूजिक जोड़ सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप फोटो या वीडियो स्टेटस पर म्यूजिक ओवरले कर सकते हैं या केवल एक ऑडियो स्टेटस भी पोस्ट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप अब बिना किसी वीडियो या इमेज के सिर्फ एक गाना भी स्टेटस के रूप में शेयर कर सकते हैं।
स्टेटस होगा और ज्यादा इंटरएक्टिव और एक्सप्रेसिव
WhatsApp का यह नया अपडेट स्टेटस सेक्शन को सिर्फ एक विजुअल अपडेट नहीं बल्कि एक इमोशनल और क्रिएटिव एक्सप्रेशन का ज़रिया बना देगा। चाहे वह कोई प्यारा मोमेंट हो, कोई खास दिन, या सिर्फ एक फीलिंग — Layouts और Music Stickers के जरिए आप उसे बेहतर तरीके से अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर पाएंगे।
कब मिलेगा WhatsApp का ये नया अपडेट?
WhatsApp ने जानकारी दी है कि ये दोनों फीचर्स (Layouts और Music Stickers) को फेज वाइज रोलआउट किया जाएगा। यानी ये सभी यूजर्स को धीरे-धीरे मिलेंगे। अगर आपके ऐप में ये फीचर अभी उपलब्ध नहीं हैं, तो घबराएं नहीं — बस सुनिश्चित करें कि आपका WhatsApp हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो।
For more news: Technology

