Vinayaka Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है।
Vinayaka Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत की जाती है। इस दिन व्रत रखने और पूजन करने से भगवान गणेश जीवन में आने वाली सभी बाधाओं और कष्टों को दूर कर देते हैं। इस दिन पूजा करते समय भगवान गणेश के मंत्रों का जाप भी बहुत फायदेमंद होता है।
हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि को विघ्नहर्ता माना जाता है। विनायक चतुर्थी हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश का व्रत और पूजन करने से धन और सौभाग्य मिलता है। ऋण से छुटकारा मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के सभी बुरे काम दूर हो जाते हैं। इस दिन पूजन करते समय भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना अनिवार्य है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
फल्गुन माह में विनायक चतुर्थी कब है?
2 मार्च को रात 9 बजे 1 मिनट पर वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू होगी। वहीं, चतुर्थी तिथि 3 मार्च को शाम 6 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में, उदयातिथि 3 मार्च को विनायक चतुर्थी का व्रत होगा। इस दिन रात 10 बजकर 11 मिनट पर चन्द्रास्त होगा।
विशाल वक्रतुण्ड सूर्यकोटि समप्रभ। सर्वकार्येषु सर्वदा निर्विघ्नं कुरु मे देव॥
ये भगवान गणेश का सबसे साधारण मंत्र है। माना जाता है कि ये मंत्र बहुत प्रभावशाली है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन सच्चे मन से भगवान गणेश का इस मंत्र जाप करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि रहती है। विनायक चतुर्थी के दिन 108 बार इस मंत्र को जपना चाहिए।
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात्॥
ये गणेश गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का जप विनायक चतुर्थी के दिन करने से भौतीक लाभ मिलता है। साथ ही आत्मिक विकास होता है। इस मंत्र को 108 बार जापना चाहिए।
ॐ नमो सिद्धि विनायकाय सर्व कार्य कर्त्रे सर्व विघ्न प्रशमनाय
सर्व राज्य वश्यकरणाय सर्वजन सर्वस्त्री पुरुष आकर्षणाय श्रीं ॐ स्वाहा ॥
ये मंत्र भगवान गणेश का सिद्धि विनायक है। सिद्धि वियानक भगवान गणेश का दूसरा नाम है। गणेश की पत्नी सिद्धि देवी भगावन हैं। इस मंत्र को विनायक चतुर्थी पर जाप करने से घर में सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता मिलती है।
For more news: Religion

