टेक्नोलॉजी सभा 2026 में पंजाब सरकार को डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड, ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ सहित 430+ ऑनलाइन सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना।
नागरिक-केंद्रित सुधारों और तकनीक आधारित प्रशासनिक बदलावों के लिए Government of Punjab को Technology Sabha 2026 में प्रतिष्ठित डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह हैदराबाद में The Indian Express Group द्वारा आयोजित किया गया था।
राज्य की ओर से यह सम्मान Vishesh Sarangal, निदेशक, गवर्नेंस गुड गवर्नेंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (GG&IT) ने प्राप्त किया।
🏆 टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी प्रशासन
गुड गवर्नेंस एवं आईटी मंत्री Aman Arora ने इस उपलब्धि को राज्य की जनता और विभागीय टीम को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार पारदर्शी, पेपरलेस और जवाबदेह प्रशासनिक ढांचे की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों की मान्यता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य “मिडिलमैन संस्कृति” को समाप्त कर नागरिकों तक सेवाएं सम्मानपूर्वक और सरल तरीके से पहुंचाना है।
📞 1076 हेल्पलाइन से 430+ सेवाएं घर बैठे
मंत्री ने बताया कि “भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार” योजना के तहत नागरिक केवल 1076 हेल्पलाइन पर कॉल कर 430 से अधिक सरकारी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता खत्म हो गई है।
इसके अलावा सरपंच, नंबरदार और नगर पार्षद अब ऑनलाइन आवेदन सत्यापन कर सकते हैं, जिससे प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आई है।
also read : Xiaomi 17 Ultra ग्लोबल लॉन्च: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 6000mAh बैटरी के साथ प्रीमियम धमाका
📊 12.5 लाख से अधिक आवेदन ऑनलाइन निपटाए
राज्य में पटवारियों और फील्ड स्टाफ को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने के बाद अब तक 12.5 लाख से अधिक आवेदन ऑनलाइन प्रोसेस किए जा चुके हैं। पेंडेंसी दर मात्र 0.33% रह गई है, जो सिस्टम की दक्षता को दर्शाती है।
M-Sewa और Connect Punjab जैसे प्लेटफॉर्म नागरिकों को आवेदन ट्रैकिंग और शिकायत निवारण की सुविधा देते हैं, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित होती है।
🤖 अगला चरण: AI और ML का समावेश
विषेष सरंगल ने बताया कि अब अगला लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) को सेवा वितरण प्रणाली में शामिल करना है। आय, निवास और जाति प्रमाणपत्र जैसी जीवन-चक्र सेवाओं को पूरी तरह पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राज्य को और अधिक रेड-टेपिज्म खत्म करने और “एक क्लिक पर सरकारी सेवा” के लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा देगा।

