हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और संजय चौधरी के परिजनों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल पहुंचकर विभिन्न नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के परिजनों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री सबसे पहले हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता स्वर्गीय अमरनाथ भगत के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ भगत वरिष्ठ भाजपा नेता थे, जिनका 8 मार्च को निधन हो गया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर पहुंचे और उनके पिता स्वर्गीय जगत सिंह मलिक के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
also read : पिहोवा मेला 2026: एचसीएस अधिकारी अनिल कुमार दून बने मेला प्रशासक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके पश्चात कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य संजय चौधरी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता स्वर्गीय शकुंतला देवी के निधन पर शोक जताया और परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत आत्माओं का समाज और परिवार के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

