IPL 2026 में RCB ने शानदार जीत के साथ फिर नंबर-1 स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान दूसरे स्थान पर खिसक गई।
IPL 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और हर मुकाबले के साथ पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। हालिया मुकाबलों के बाद Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने एक बार फिर शानदार वापसी करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि Rajasthan Royals की बादशाहत महज 24 घंटे में खत्म हो गई।
रविवार को खेले गए मुकाबलों ने पॉइंट्स टेबल की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। पहले मैच में Lucknow Super Giants (LSG) ने Sunrisers Hyderabad (SRH) को 5 विकेट से हराकर इस सीजन में अपना खाता खोल लिया। दो मैचों में यह उनकी पहली जीत रही, जिससे उन्हें 2 अंक मिले। वहीं SRH को 3 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह अब भी टॉप-5 में बनी हुई है।
दिन का दूसरा और सबसे बड़ा मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings के बीच खेला गया, जिसमें RCB ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और चेन्नई को 43 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ RCB के 4 अंक हो गए और शानदार नेट रन रेट (2.507) के चलते उसने राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए फिर से नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली।
also read : ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अब Rajasthan Royals (NRR 2.233) है, जबकि तीसरे स्थान पर Delhi Capitals और चौथे पर Punjab Kings मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस फिलहाल छठे स्थान पर बनी हुई है।
सीजन के 11 मैचों के बाद भी कुछ टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। Gujarat Titans, Kolkata Knight Riders और Chennai Super Kings ऐसी टीमें हैं, जिनका अभी तक खाता नहीं खुला है। खासतौर पर चेन्नई की टीम तीनों मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है, जबकि गुजरात और कोलकाता भी अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं।
IPL 2026 के शुरुआती चरण में ही जिस तरह से टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, उससे यह साफ है कि इस बार का सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है। RCB और राजस्थान के बीच नंबर-1 की जंग आने वाले मैचों में और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

