मोहाली में Infosys के नए कैंपस विस्तार प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई, जिसमें ₹286 करोड़ निवेश से करीब 2700 नई नौकरियां पैदा होंगी।
पंजाब के मोहाली में Infosys Ltd के कैंपस विस्तार प्रोजेक्ट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस परियोजना में लगभग 286 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे करीब 2700 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
इस मौके पर कहा गया कि यह प्रोजेक्ट मोहाली को उत्तरी भारत के एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में और मजबूत बनाएगा। आईटी सेक्टर में बढ़ते निवेश से राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।
सरकार ने स्पष्ट किया कि उसका लक्ष्य है कि पंजाब के युवाओं को नौकरी के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। इसके लिए बड़े वैश्विक उद्योगों और तकनीकी कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
also read : पंजाब से अशिक्षा, नशा और बेरोजगारी खत्म करना AAP सरकार का संकल्प: सीएम भगवंत मान
बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए पारदर्शी और अनुकूल निवेश वातावरण तैयार किया गया है, जिसके कारण पंजाब निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि Infosys का यह नया कैंपस विस्तार परियोजना क्षेत्र में आईटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी। इससे तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पंजाब को टेक्नोलॉजी, निवेश और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
सरकार का कहना है कि आने वाले समय में राज्य में और भी वैश्विक कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा, ताकि पंजाब के आर्थिक विकास को नई गति मिल सके।

