टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले सामने आए 4 ऐसे दिलचस्प समीकरण जो भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास बदलकर चैंपियन बना सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया अभी तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है, लेकिन इस बार कुछ ऐसे दिलचस्प आंकड़े और समीकरण सामने आए हैं जो भारत की जीत की उम्मीदों को मजबूत कर रहे हैं।
1. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
व्हाइट बॉल क्रिकेट के वर्ल्ड कप इतिहास में जब भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, उस टूर्नामेंट में भारत चैंपियन बना है।
-
1983 वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और भारत ने खिताब जीता।
-
2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही हुआ।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, जिससे भारतीय टीम के चैंपियन बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
also read : Jisoo vs Seo In-gुक: BLACKPINK स्टार की संपत्ति कितनी? ‘Boyfriend On Demand’ के एक्टर से कितनी ज्यादा है नेट वर्थ
2. घरेलू मैदान का फायदा
वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारत पहली ऐसी टीम बना था जिसने अपने ही देश में वर्ल्ड कप जीता। टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर चैंपियन नहीं बन पाई है।
ऐसे में अगर टीम इंडिया यह फाइनल जीतती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप में अपने देश में खिताब जीतने वाली पहली टीम बन सकती है।
3. सिर्फ साउथ अफ्रीका से हार का ट्रेंड
व्हाइट बॉल वर्ल्ड कप में जब भी भारत सिर्फ साउथ अफ्रीका से हारकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ा है, वह अंत में चैंपियन बना है।
-
2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत सिर्फ साउथ अफ्रीका से हारा था और बाद में चैंपियन बना।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत की एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई है, जो एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
4. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जब भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल हुआ है, उस मैच का विजेता ही टूर्नामेंट का चैंपियन बना है।
-
2022 टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने भारत को हराया और बाद में चैंपियन बना।
-
2024 टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को हराया और खिताब जीता।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया है। अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो टीम इंडिया इस बार भी चैंपियन बन सकती है।
फाइनल पर टिकी हैं सबकी नजरें
अब क्रिकेट फैंस की नजरें अहमदाबाद में होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं। क्या टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास बदल पाएगी या फिर कीवी टीम अपना दबदबा बरकरार रखेगी, इसका जवाब फाइनल मुकाबले में मिलेगा।

