पंजाब विधानसभा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से मुलाकात कर मान्यता और लाइसेंस से जुड़ी मांगें रखीं।
पंजाब विधानसभा में आज इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन पंजाब (EDAP) के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीतम सिंह चोखर ने किया।
यह प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों और संरक्षक डॉ. तरसेम सिंह के विशेष प्रयासों से पंजाब विधानसभा पहुंचा। बैठक के दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. गगन अरोड़ा ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से संबंधित कई मुद्दों को उठाया।
डॉ. गगन अरोड़ा ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी में उपयोग होने वाली ‘स्पैगिरिक’ दवाइयों के निर्माण लाइसेंस जारी करने और इस पद्धति को कानूनी मान्यता देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता मिलती है तो राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
also read : पंजाब से अशिक्षा, नशा और बेरोजगारी खत्म करना AAP सरकार का संकल्प: सीएम भगवंत मान
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार करेगी। उन्होंने एसोसिएशन से कहा कि राजस्थान और अन्य राज्यों में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी को मिली मान्यता से संबंधित डेटा और दस्तावेज सरकार को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
इस बैठक में विधायक सुखविंदर सिंह सुखी, विधायक शेरी कलसी और विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर भी उपस्थित रहे। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पंजाब विधानसभा की कार्यवाही भी देखी।
इस मौके पर एसोसिएशन से जुड़े कई डॉक्टर भी मौजूद रहे, जिनमें डॉ. जसविंदर सिंह अजितवाल, डॉ. गुरदेव सिंह, डॉ. अवतार सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. इंदरजीत कौर, डॉ. तेजवंत कौर, डॉ. इंदरजीत सिंह, डॉ. जगसीर खारा, डॉ. गुरमेल सिंह, डॉ. रेशम सिंह, डॉ. मंदीप सिंह धूरिया, डॉ. किर्तन सिंह, डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. लखविंदर शर्मा, डॉ. गुरबचन सिंह, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. चंद सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. गुरदियाल सिंह, डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. पाल सिंह, डॉ. साहिब सिंह, डॉ. भूपिंदर सिंह बावा, डॉ. किर्तन सिंह, डॉ. जगरोप सिंह, डॉ. मोहम्मद शरीफ, डॉ. बारा सिंह, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. जसवीर सिंह और डॉ. सुखपाल सिंह सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एसोसिएशन की जायज़ मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा और सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

