Prayagraj Weather Update: प्रयागराज में 4 दिन से बारिश थमी है और गंगा-यमुना का जलस्तर घट रहा है। जानें बाढ़ का खतरा, नदी का जलस्तर और बारिश का अलर्ट।
Prayagraj Weather Update: प्रयागराज में पिछले चार दिनों से बारिश का सिलसिला रुका हुआ है। सोमवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के कारण मौसम बदला-बदला नजर आया। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में घने बादल बने हुए हैं।
बारिश थमने के बाद शहर में उमस का असर बढ़ गया है। कुछ समय के लिए धूप निकलने पर गर्मी और चिपचिपाहट ज्यादा महसूस हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले समय में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं और बारिश की संभावना जताई गई है।
गंगा-यमुना के जलस्तर में आई गिरावट
लगातार बारिश के कारण पिछले दिनों गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ गया था। इसके चलते प्रयागराज के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियां बन गई थीं। कई स्थानों पर पानी घरों तक पहुंचने की खबर सामने आई थी।
अब दोनों नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। पानी घटने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ का दबाव कम हुआ है और स्थानीय लोगों को भी कुछ राहत मिली है।
also read: फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों से बोले मुख्यमंत्री योगी- ‘आप अकेले नहीं हैं’…
अलग-अलग स्थानों पर कितनी कम हुआ पानी?
7 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे तक की जलस्तर रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना नदी का नैऩी में जलस्तर 81.76 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यहां पानी का स्तर 19 सेंटीमीटर नीचे आया है।
वहीं, गंगा नदी के फाफामऊ स्टेशन पर जलस्तर 82.01 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां 24 घंटे के दौरान 25 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।
छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.30 मीटर रहा, जहां एक दिन में 12 सेंटीमीटर की कमी आई। इसी तरह STP बक्शी बांध पर जलस्तर 81.87 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 20 सेंटीमीटर कम है।
बाढ़ के खतरे से फिलहाल राहत
प्रयागराज में बाढ़ के लिहाज से खतरे का स्तर 84.734 मीटर निर्धारित है। मौजूदा जलस्तर इस सीमा से नीचे है। प्रशासन के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं और फिलहाल किसी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई है।
गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा फिलहाल कम होता दिखाई दे रहा है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
शाम को बारिश की संभावना
सुबह के समय प्रयागराज में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम तक कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

