Vegetable Price Today: आजादपुर मंडी में आलू ₹2, प्याज ₹20 और टमाटर ₹10 किलो है। जानें दिल्ली-मुंबई के बाजार में सब्जियों के ताजा भाव।
Vegetable Price Today: सब्जियों की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए मंडी और खुदरा बाजार के भाव में बड़ा अंतर हैरान करने वाला है। दिल्ली की प्रमुख आजादपुर मंडी में कुछ सब्जियां बेहद कम थोक कीमत पर बिक रही हैं। यहां आलू का न्यूनतम भाव सिर्फ 2 रुपये किलो, प्याज 20 रुपये और टमाटर 10 रुपये किलो दर्ज किया गया है।
हालांकि, मंडी के थोक भाव और बाजार में ग्राहकों से लिए जाने वाले खुदरा दामों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। सब्जियों की क्वॉलिटी और बाजार तक पहुंचने के बाद लागत बढ़ने के कारण रिटेल कीमतें कई गुना अधिक हो जाती हैं।
आजादपुर मंडी में सब्जियों के क्या हैं भाव?
आजादपुर मंडी की 2 सितंबर की रेट लिस्ट के मुताबिक, अलग-अलग क्वॉलिटी की सब्जियों के दाम अलग हैं। आलू से लेकर मटर तक कई सब्जियों के न्यूनतम और अधिकतम भाव में बड़ा अंतर दर्ज किया गया है।
सब्जी थोक भाव (₹/किलो)
- आलू: ₹2–₹18.40 किलो
- प्याज: ₹20–₹45 किलो
- टमाटर: ₹10–₹34 किलो
- बींस: ₹30–₹60 किलो
- बैंगन: ₹10–₹30 किलो
- फूलगोभी: ₹15–₹40 किलो
- खीरा: ₹10–₹30 किलो
- अदरक: ₹45–₹100 किलो
- भिंडी: ₹30–₹50 किलो
- तुरई: ₹10–₹30 किलो
- कट्टू: ₹8–₹15 किलो
- शिमला मिर्च: ₹20–₹45 किलो
- मटर: ₹50–₹100 किलो
- मूली: ₹4–₹16 किलो
ध्यान दें: मंडी में कीमतों का अंतर मुख्य रूप से सब्जियों की क्वॉलिटी और उपलब्धता के आधार पर दिखाई देता है।
फलों में सेब का भाव सबसे ज्यादा
सब्जियों के साथ फलों की कीमतों में भी अलग-अलग वैरायटी के हिसाब से अंतर देखने को मिल रहा है। दिए गए ताजा मंडी भाव के अनुसार सेब की कीमत 25 रुपये से लेकर 180 रुपये किलो तक है। वहीं अमरूद का अधिकतम भाव 90 रुपये किलो तक पहुंच रहा है।
also read: Stock Market Closing: सेंसेक्स 374 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के करीब बं…
फलों के भाव
- केला: ₹12–₹25 किलो
- अमरूद: ₹10–₹90 किलो
- मौसमी: ₹12–₹40 किलो
- पपीता: ₹10–₹30 किलो
- अनानास: ₹19–₹70 किलो
- तरबूज: ₹12–₹17 किलो
दिल्ली के रिटेल बाजार में सब्जियां कितने रुपये किलो?
मंडी के मुकाबले दिल्ली के साप्ताहिक और स्थानीय बाजारों में सब्जियों के दाम काफी अधिक बताए गए हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, दिल्ली में प्याज करीब 70 रुपये किलो तक बिक रहा है।
तुरई का भाव करीब 40 रुपये किलो है, जबकि करेला, भिंडी, मूली, बैंगन, पत्तागोभी और परवल लगभग 60 रुपये किलो बताए गए हैं। खीरा 50 रुपये और शिमला मिर्च 80 रुपये किलो तक बिक रही है।
लौकी की कीमत करीब 40 रुपये किलो है। वहीं फूलगोभी, ककोड़ा, टिंडा, जिमीकंद और गाजर के दाम 100 रुपये किलो तक बताए गए हैं। मशरूम 250 रुपये और कटहल करीब 120 रुपये किलो बिक रहा है।
मुंबई में दिल्ली से सस्ती कुछ सब्जियां
मुंबई के सब्जी बाजार की तस्वीर दिल्ली से कुछ अलग है। कारोबारियों के मुताबिक, मुंबई में फिलहाल सब्जियों का बाजार अपेक्षाकृत धीमा है। यहां भिंडी करीब 40 रुपये किलो मिल रही है, जो दिल्ली के मुकाबले लगभग 20 रुपये सस्ती है।
मुंबई में परवल करीब 60 रुपये किलो, काकड़ी 40 रुपये और फूलगोभी 40 से 50 रुपये किलो बताई गई है। पत्तागोभी 30 रुपये किलो, जबकि नेनुआ यानी तुरई, करेला और शिमला मिर्च करीब 40 रुपये किलो के भाव पर बिक रहे हैं।
बींस का भाव 60 रुपये और मटर 80 रुपये किलो है। धनिया करीब 30 रुपये, बैंगन 40 रुपये और अदरक लगभग 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
मंडी और रिटेल भाव में इतना अंतर क्यों?
आजादपुर मंडी के थोक भाव को सीधे ग्राहक के बाजार भाव से नहीं मिलाया जा सकता। मंडी में कीमतें थोक कारोबार और अलग-अलग क्वॉलिटी के आधार पर तय होती हैं। इसके बाद सब्जियां ट्रांसपोर्ट, छंटाई, स्टोरेज और दुकानदार के मार्जिन से गुजरती हैं।
यही वजह है कि मंडी में 2 रुपये किलो मिलने वाला आलू स्थानीय बाजार में कई गुना अधिक कीमत पर बिक सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने इलाके के अलग-अलग बाजारों में भाव की तुलना करना फायदेमंद हो सकता है।

