UPTET Result2026 जारी हो गया है। प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी पास हुए। जानें रिजल्ट की पूरी जानकारी।
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSEC) ने यूपीटीईटी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार सफल हुए हैं।
प्राथमिक स्तर पर 80 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी पास
यूपीटीईटी 2026 के प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 7,13,648 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस स्तर पर परीक्षा का पास प्रतिशत 80.07 फीसदी रहा।
also read: ग्रेटर नोएडा में किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, जमीन मुआवजा ₹6…
उच्च प्राथमिक स्तर का रिजल्ट भी जारी
उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 10,57,021 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7,59,513 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए। इस स्तर पर उत्तीर्णता दर 71.85 फीसदी दर्ज की गई। दोनों स्तरों के परिणाम को मिलाकर 13.30 लाख से अधिक उम्मीदवार शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल हुए हैं।
UPTET 2026 घोषित प्राथमिक स्तर में 80.07% और जूनियर स्तर में 71.85℅ अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए ।
UPTET 2026 का रिजल्ट देखेंhttps://t.co/pNQWUfNf23 pic.twitter.com/FW0LNznIeO
— बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश (@UPBasicShiksha) August 27, 2026
60 जिलों में हुई थी यूपीटीईटी परीक्षा
यूपीटीईटी 2026 की लिखित परीक्षा राज्य के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन तीन दिनों में कुल पांच शिफ्ट में किया गया। परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट में हुई थी, जबकि 4 जुलाई को एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई थी।
शिक्षक बनने की राह होगी आसान
यूपीटीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार राज्य में शिक्षक भर्ती से जुड़ी आगामी प्रक्रियाओं में पात्रता हासिल कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थी अपने स्कोर और पात्रता से संबंधित आगे की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

