Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी को दुर्गा सप्तशती मंत्र सिखाते हुए वीडियो शेयर किया। मां और दोस्तों के साथ उनके दो अलग अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
Priyanka Chopra Viral Video: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी पर्सनल लाइफ के दो अलग-अलग पहलुओं की झलक देखने को मिल रही है।
वीडियो में जहां प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक भावुक और प्यारा पल बिताती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह दोस्तों के साथ जमकर मस्ती और डांस करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
also read: Sunny Deol Controversy: ‘पाकिस्तान हमारी मौसी है’ बयान पर मचा बवा…
बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र
प्रियंका चोपड़ा के वीडियो की शुरुआत एक बेहद खास मां-बेटी के पल से होती है। इसमें प्रियंका अपनी बेटी मालती को देवी दुर्गा को समर्पित मंत्र ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ सिखाती नजर आ रही हैं।
मालती भी अपनी मां की गोद में बैठकर मंत्र को दोहराने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। मां-बेटी के बीच की यह प्यारी बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका के इस संस्कार और बेटी के साथ उनके खूबसूरत रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका का दिखा ‘ममा’ और ‘मामासिटा’ अंदाज
वीडियो के दूसरे हिस्से में प्रियंका चोपड़ा का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलता है। वह अपने दोस्तों के साथ डांस करती और जिंदगी के खुशनुमा पलों को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
प्रियंका ने अपने इन दोनों रूपों को अलग-अलग तरीके से दिखाया है। एक तरफ वह अपनी बेटी के साथ एक जिम्मेदार और प्यार करने वाली मां के रूप में नजर आती हैं, तो दूसरी ओर दोस्तों के साथ उनका मजेदार और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिलता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “साउंड ऑन”। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।
‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए भारतीय फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।
इस फिल्म में प्रियंका के साथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ नाम का किरदार निभा रही हैं।
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से प्रियंका का फर्स्ट लुक भी जारी किया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और ‘वाराणसी’ अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

