DDA Karmajeevi Awaas Yojana 2026 के तहत दिल्ली के नरेला में 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट्स मिलेंगे। जानें पात्रता, कीमत, रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया।
DDA Karmajeevi Awaas Yojana 2026: अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मजीवी आवास योजना 2026 (Karmajeevi Awaas Yojana 2026) शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत नॉर्थ दिल्ली के नरेला (विंध्याचल) क्षेत्र में स्थित रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य कामकाजी लोगों और विभिन्न पेशों से जुड़े नागरिकों को किफायती दर पर घर उपलब्ध कराना है।
कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन और बुकिंग?
इस योजना के लिए 24 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। वहीं फ्लैट की बुकिंग 15 अगस्त से DDA हाउसिंग पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
फ्लैट का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come, First Serve) के आधार पर होगा। यानी जो पहले आवेदन और भुगतान करेगा, उसे प्राथमिकता मिलेगी।
25% छूट के बाद फ्लैट की कीमत
योजना के तहत उपलब्ध फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं और खरीद के बाद तुरंत पजेशन लिया जा सकता है।
- 1 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत ₹33.40 लाख
- 2 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत ₹75.55 लाख
- 3 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत ₹1.065 करोड़
सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड आधार पर उपलब्ध होंगे, जिससे खरीदार को संपत्ति का पूर्ण स्वामित्व मिलेगा।
also read: Gold-Silver Rate Today: आज आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव?…
किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?
DDA की इस योजना का दायरा काफी व्यापक रखा गया है। इसके लिए पात्र आवेदकों में शामिल हैं—
- केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी
- सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) के कर्मचारी
- सरकारी बैंक और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारी
- सरकारी विश्वविद्यालयों के कर्मचारी
- निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स
- आईटी प्रोफेशनल्स
- डॉक्टर
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
- कारोबारी, उद्यमी और स्टार्टअप संचालक
सबसे खास बात यह है कि यदि आपके नाम पर पहले से दिल्ली में कोई मकान या प्लॉट है, तब भी आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य क्या है?
DDA के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराना है, जो देश की आर्थिक प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके माध्यम से कामकाजी वर्ग के लिए दिल्ली में घर खरीदना अधिक आसान बनाने की कोशिश की गई है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक आवेदक DDA की आधिकारिक वेबसाइट या हाउसिंग पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और फ्लैट का आवंटन आवेदन व भुगतान की समय-सीमा के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आवेदक DDA की टोल-फ्री हेल्पलाइन से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

