इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में छात्राओं को बधाई देते हुए महिला सशक्तिकरण, कौशल और तकनीक आधारित अवसरों पर जोर दिया गया।
इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW) के 8वें दीक्षांत समारोह में छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर छात्राओं को शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह के दौरान कहा गया कि भारत के इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और अहिल्याबाई होल्कर के दूरदर्शी नेतृत्व ने महिलाओं को हमेशा प्रेरणा दी है। आज वही शक्ति देश की बेटियों में शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के माध्यम से नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। इसी दिशा में सरकार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और स्टार्टअप के अवसरों को बढ़ावा दे रही है।
also read : राजघाट पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी सशक्तिकरण’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का भी उल्लेख किया गया। कहा गया कि इसी सोच से प्रेरित होकर दिल्ली में युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं ताकि वे देश और समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में छात्राओं और उनके परिवारों ने भाग लिया और इसे गर्व और उपलब्धि का महत्वपूर्ण क्षण बताया।

