Nothing Phone 4a 5 मार्च को Built Different इवेंट में लॉन्च होगा, पिंक कलर, Snapdragon प्रोसेसर और Glyph डिजाइन के साथ भारत में Flipkart पर उपलब्ध रहेगा।
Nothing ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone 4a के Pink वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। यह स्मार्टफोन 5 मार्च को होने वाले ‘Built Different’ इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
इस बार कंपनी ने अपने सिग्नेचर मिनिमल डिजाइन से हटकर बोल्ड पिंक कलर ऑप्शन पेश किया है, जो आर्ट, फैशन और पॉप कल्चर से प्रेरित बताया जा रहा है। यह साफ संकेत है कि ब्रांड युवा ग्राहकों को टारगेट कर रहा है। पिंक के अलावा White वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।
डिजाइन की बात करें तो फोन में कंपनी का ट्रेडमार्क ट्रांसपेरेंट बैक पैनल बरकरार रहेगा। पीछे पिल-शेप ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि LED फ्लैश को अलग पोजिशन में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम देखने को मिल सकता है।
also read : ‘नेपोटिज्म को वेस्ट कर दिया’—The 50 में श्रुतिका अर्जुन का खुलासा वायरल, 4 फ्लॉप फिल्मों पर कही दिलचस्प बात
परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone 4a में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में 6.7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।
बैटरी के मामले में यह डिवाइस 5,400mAh की बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
लंदन और बेंगलुरु में प्रमोशनल गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और अब सभी की नजरें 5 मार्च के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठेगा। उम्मीद है कि Nothing Phone 4a मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेगा।

