दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान दिल्ली विधानसभा की ‘शताब्दी यात्रा’ कॉफी टेबल पुस्तक भेंट की। यह विशेष प्रकाशन भारत की संसदीय विरासत और लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत करता है।
यह पुस्तक केन्द्रीय विधान सभा के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई झबेरभाई पटेल को समर्पित है। इसमें दुर्लभ ऐतिहासिक तस्वीरों, महत्वपूर्ण घटनाओं और संसदीय विकास की प्रमुख झलकियों के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र की समृद्ध यात्रा को दर्शाया गया है।
वर्ष 1925 से 2025 तक की लोकतांत्रिक यात्रा को समेटे यह कॉफी टेबल बुक न केवल दिल्ली विधानसभा बल्कि सम्पूर्ण भारत की संसदीय परंपराओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जा रही है। इसमें संवैधानिक मूल्यों, विधायी परंपराओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘शताब्दी यात्रा’ पुस्तक भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भारत के लोकतांत्रिक इतिहास, संसद की गरिमा तथा संविधान की भावना से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता जी ने आज दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट कर दिल्ली विधानसभा की ‘शताब्दी यात्रा’ कॉफी टेबल पुस्तक भेंट की।
केन्द्रीय विधान सभा के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई झबेरभाई पटेल जी को समर्पित यह प्रकाशन दुर्लभ तस्वीरों एवं… pic.twitter.com/tr07o9HhKh
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 23, 2025


