नई दिल्ली। भारत के लिए गर्व का क्षण है जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान ओमान सरकार द्वारा असाधारण नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में दिए गए योगदान के लिए दिया जाता है।
इस प्रतिष्ठित सम्मान से पहले क्वीन एलिज़ाबेथ, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला जैसी वैश्विक विभूतियों को नवाज़ा जा चुका है, जिससे इस पुरस्कार की वैश्विक गरिमा और महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है, जो वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद, विश्वसनीय नेतृत्व और मजबूत कूटनीतिक प्रभाव को दर्शाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह सम्मान भारत–ओमान संबंधों की मजबूती का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि भारत आज विश्व राजनीति, अर्थव्यवस्था और कूटनीति में एक विश्वसनीय एवं प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित हो चुका है।
A moment of National Pride! 🇮🇳
Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji has been awarded The First Class of the Order of Oman, Oman’s highest national honour.
This prestigious award has earlier been bestowed on global icons such as Queen Elizabeth, Emperor Akihito, Nelson… pic.twitter.com/HN1Ya4r8D7
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 18, 2025


