लिवरपूल में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज़ों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाज़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। जैस्मिन और मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया, वहीं नूपुर ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा पूजा रानी ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
राष्ट्रपति ने सभी खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा ऊंचा रखेंगी।
Indian women boxers who brought laurels to the nation at the 2025 World Boxing Championships in Liverpool called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. Ms Jaismine and Ms Minakshi won the gold medals, Ms Nupur brought home the silver medal, whereas Ms Pooja Rani was… pic.twitter.com/CiLD9pYaLk
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 10, 2025


