नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2023 और 2024 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारीगरों की ज्ञान, निष्ठा और अथक परिश्रम के कारण भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों ने विश्व स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में कारीगरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उल्लेख किया कि भौगोलिक संकेतक (GI टैग) और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) जैसी पहलें क्षेत्रीय हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम योगदान दे रही हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से न केवल कारीगरों को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। राष्ट्रपति ने कारीगरों से नवाचार और गुणवत्ता पर निरंतर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय हस्तशिल्प देश की सांस्कृतिक पहचान का सशक्त प्रतीक है।
President Droupadi Murmu presented the National Handicrafts Awards for the years 2023 and 2024 in New Delhi. She highlighted that artisans, with their knowledge, dedication and hard work, have enabled Indian handicraft products to establish a distinct identity across the world.… pic.twitter.com/7r0kadJ1SL
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 9, 2025


