मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य में अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण और सुधार परियोजना शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पंजाब भर में कुल 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण किया जाएगा।
सरकार के अनुसार, इस परियोजना पर कुल 16,209 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें न सिर्फ सड़कों का निर्माण शामिल है, बल्कि अगले पांच वर्षों तक उनकी देखरेख और रख-रखाव की जिम्मेदारी भी शामिल होगी। पंजाब सरकार ने इस योजना के लिए सभी टेंडर जारी कर दिए हैं, जिससे कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह प्रोजेक्ट ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेगा, यातायात सुगम होगा, और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सड़क नेटवर्क के विस्तार से व्यापार, कृषि और पर्यटन क्षेत्रों को भी लाभ पहुंचने की संभावना है।
पंजाब सरकार का यह कदम बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है।
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ @BhagwantMann ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਤਿਹਾਸਕ ਸੜਕ ਨਿਰਮਾਣ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਾਰੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਕੁੱਲ 44,920 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਬਣਦੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਲਈ ਅਤੇ ਪੰਜ ਸਾਲ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਲਈ 16,209 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਆਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ… pic.twitter.com/4uzcQlt7EX
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) December 2, 2025


