बीएसएफ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में निरंतर डटे रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सभी जवानों और अधिकारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ भारत की अटूट प्रतिबद्धता, अदम्य साहस और सर्वोच्च पेशेवर दक्षता का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बीएसएफ के जवान देश की सुरक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी अपने कर्तव्य का निर्वाह बेझिझक करते हैं। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, पराक्रम और राष्ट्र समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वीरता देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के मानवीय कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करता है बल्कि आपदा राहत और अन्य मानवीय सेवाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रधानमंत्री ने बीएसएफ को देश की सेवा और सुरक्षा के अपने मिशन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
On BSF Raising Day, my greetings to all their personnel. BSF symbolises India’s unwavering resolve and utmost professionalism. Their sense of duty is exemplary. They serve in some of the most challenging terrains. Alongside their valour, their humanitarian spirit is also… pic.twitter.com/X5Ni05KPqb
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2025


