कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में हरियाणा के कुरुक्षेत्र दौरे का अनुभव साझा किया, जिसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि हमेशा से ज्ञान, धर्म और कर्तव्य का संदेश देती आई है।
उन्होंने अपने संदेश में महाभारत अनुभव केंद्र की भी सराहना की, जहाँ योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण और महाभारत की अमर कथा को 3D तकनीक, लाइट एंड साउंड शो और आधुनिक डिजिटल साधनों के माध्यम से अत्यंत आकर्षक और जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह केंद्र आज के युवा और पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव बन चुका है।
प्रधानमंत्री ने ब्रह्म सरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की भी प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन न केवल गीता के दिव्य संदेश को विश्वभर तक पहुँचाता है, बल्कि भारतीय संस्कृति की भव्यता और आध्यात्मिक दर्शन का वैश्विक प्रतीक बन चुका है।
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र और गीता महोत्सव को मिली इस सराहना को गर्व का विषय बताया है। कार्यक्रम में कही गई बातें प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को और बढ़ावा देंगी।
रेडियो कार्यक्रम #MannKiBaat में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र की अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया, जिसके लिए मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
महाभारत अनुभव केंद्र में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी और महाभारत की अमर गाथा को 3D, Light &… pic.twitter.com/sgRk060jM2
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) November 30, 2025


