चंडीगढ़। हरियाणा में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश के सभी ब्लैक स्पॉट्स को 31 मार्च 2026 तक हर हाल में चिह्नित कर समाप्त किया जाए ताकि सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और ब्लैक स्पॉट्स वाले क्षेत्रों में त्वरित सुधारात्मक कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग खामियों को दूर करने, सड़कों की गुणवत्ता सुधारने, संकेतक लगाने और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि सड़क सुरक्षा में हरियाणा देश में अग्रणी राज्य बने और जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले।
सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP के सख्त निर्देश:
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, सभी विभाग 31 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर पूरी तरह से समाप्त करें।#RoadSafety #Haryana #SaferRoads pic.twitter.com/KNHlykbLoj
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 20, 2025


