चंडीगढ़/पलवल: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त जारी किए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना ने किसानों को सीधा आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी आय में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत अब तक हरियाणा के किसानों को कुल 7,233 करोड़ 74 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह राशि किसानों को समय–समय पर आर्थिक मजबूती प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी किसानों के कल्याण के लिए कई नई पहलें लागू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस योजना से और अधिक किसानों को लाभ मिलता रहेगा तथा प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक #हरियाणा के किसानों को कुल 7,233 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। pic.twitter.com/TspMFst1IC
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 19, 2025


